दुख की इस घड़ी में भारत हर पल इंडोनेशिया के साथ: PM मोदी ने जताया शोक
नई दिल्ली
ट्विटर पर लिखा है कि इंडोनेशिया में दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. दुख की इस घड़ी में भारत इंडोनेशिया के साथ हर पल खड़ा है। इंडोनेशिया के परिवहन मंत्री बुदी करया सुमाड़ी ने यात्री विमान (श्रीविजय एयर बोइंग 737-500) के क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि कर दी है। इस हादसे पर भारत के पीएम मोदी ने गहरा शोक प्रकट किया है। आपको बता दें कि इससे पहले इंडोनेशियाई जांचकर्ताओं ने आज मीडिया को जानकारी देते हुए कहा था कि राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के बाद यात्री विमान जिले के लाकी और लंकांग द्वीप के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
हमें आज वहां से दो (बॉडी) बैग मिले हैं, एक बैग यात्री से जुड़ा है और दूसरे में बॉडी पार्ट्स हैं, बता दें कि विमान में 62 लोग सवार थे। रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीविजय एयर बोइंग विमान 737-500 शनिवार (09 जनवरी) दोपहर को जकार्ता में सोएकरनो-हट्टा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से निकलने के लगभग चार मिनट बाद एक गहरी खाई में गिर गया था। दुर्घटना कैसे हुई है, इसके कोई कारण अभी तक सामने नहीं आए हैं। अधिकारियों ने कहा है कि हमें ऐसा लग रहा है कि 62 में से कोई भी शख्स जीवित नहीं होगा। विमान हादसे के बाद हेलीकॉप्टर और गोताखोरों को रविवार को शहर के बीच पर तैनात किया गया है।
62 यात्रियों में 7 बच्चे और 3 शिशु शामिल थे जबकि 12 चालक दल के सदस्य थे और सभी इंडोनेशिया के ही रहने वाले थे। मालूम हो कि उड़ान संख्या SJ182 इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से बोर्नियो द्वीप जा रही थी। उड़ान भरने के 4 मिनट बाद ही विमान का कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया था। बोर्निया द्वीप पहुंचने का वक्त विमान का 90 मिनट का था। रिपोर्ट के मुताबिक, विमान 26 साल पुराना था। विमान की पहली फ्लाइट मई 1994 में हुई थी। यह बोइंग 737-500 क्लासिक विमान था।

पाठको की राय